जोगणिया माता शक्तिपीठ पर शारदीय नवरात्र महोत्सव का भव्य शुभारंभ

जोगणिया माता शक्तिपीठ पर शारदीय नवरात्र महोत्सव का भव्य शुभारंभ
X

बेगूं । उपखंड बेगूं में स्थित मेवाड़ के प्रमुख शक्तिपीठ स्थल जोगणिया माता में सोमवार को शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ विधिवत रूप से घट स्थापना, ध्वजारोहण एवं मातारानी की महा आरती के साथ किया गया।

इस अवसर पर जोगणिया माता संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रा के प्रथम दिन ही हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की।

महोत्सव को लेकर जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबंधन एवं विकास संस्थान द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाई गई हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बेगूं पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है, साथ ही संस्थान की ओर से निजी सुरक्षा एजेंसी भी तैनात की गई है।

महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व प्रातः 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर 12:15 बजे श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा अखंड रामायण पाठ, गायत्री पुरुषचरण, वेद पाठ, योग प्रदर्शन एवं स्तोत्र पाठ जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

शुभारंभ समारोह में मेंढकी महादेव के महंत नंदकिशोर दास, विधायक प्रतिनिधि शंभू लाल धाकड़, एडवोकेट कैलाश चंद्र मंत्री, नायब तहसीलदार विष्णु लाल यादव, लीला शंकर धाकड़ रायती, गोपाल लाल धाकड़ कल्याणपुरा, जिला परिषद सदस्य प्रभु लाल धाकड़, लीला शंकर धाकड़ शादी, विहिप के एडवोकेट राकेश ओझा, बेगूं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजना शर्मा, नारायण लाड, जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबंधन एवं विकास संस्थान के पदाधिकारी भंवर लाल त्रिपाठी, महेंद्र भट्ट, प्रेमचंद धाकड़, रमेश गुर्जर, देवीलाल धाकड़, कुणाल व्यास, सरपंच राजकुमार सेन, ठाकुर साहब बग़तावर सिंह, कन्हैया लाल मेवाड़ा, सूरज मल गुर्जर, शंभु लाल मीणा, सीता राम धाकड़, कोमल गुर्जर, शांति लाल धाकड़, लक्ष्मण धाकड़, वेद विद्यालय के पंडित नारायण लाल शर्मा, अनिल शर्मा, लेखाकार धनराज छिपा, व्यवस्थापक शंकर लाल धाबाई, सहायक व्यवस्थापक महेंद्र कुमार सोलंकी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से गूंज उठा।

Next Story