विहिप-बजरंग दल का शस्त्र पूजन शास्त्री नगर व्यायामशाला में उमड़ा युवाओं का उत्साह, गंगापुर प्रखंड में मातृशक्ति ने भी किया आयोजन

विहिप-बजरंग दल का शस्त्र पूजन    शास्त्री नगर व्यायामशाला में उमड़ा युवाओं का उत्साह, गंगापुर प्रखंड में मातृशक्ति ने भी किया आयोजन
X


भीलवाड़ा। शास्त्री नगर स्थित बलराम व्यायामशाला में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल महानगर की ओर से रविवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। महानगर के सातों प्रखंडों से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।

महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा ने कहा कि शस्त्र पूजन शक्ति, साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाने का माध्यम है। यह परंपरा हमें आत्मरक्षा और संघर्षों से जूझने की प्रेरणा देती है।

महानगर उपाध्यक्ष भारत गेंगट ने कहा कि शस्त्र पूजा देव पूजा के समान है। इतिहास गवाह है कि जब हिंदू समाज पर आक्रमण हुए, तब समाज ने शास्त्र और शस्त्र दोनों से प्रतिकार कर आक्रांताओं को जड़ से समाप्त किया।

इस अवसर पर प्रांत से ओमप्रकाश बुलिया, अखिलेश व्यास, महानगर से संजय सेन, रमेश नागर, विकास सुवालका, सत्यनारायण बजरंगी, घनश्याम खंडेलवाल, निलेश सोनी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी क्रम में गंगापुर प्रखंड में भी मातृशक्ति द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। प्रखंड संयोजिका दया सैनी ने माता महिषासुर मर्दिनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बहनों को शस्त्रों का महत्व समझाया और हर घर में शस्त्र रखने का आह्वान किया।मंच संचालन संजय सेन ने किया।

झलकियां












Next Story