भीलवाड़ा में देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन, शहर में छाया उत्सव का माहौल

X


भीलवाड़ा। शारदीय नवरात्र के समापन पर आज भीलवाड़ा में देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ तालाबों में विसर्जित किया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि विसर्जन के दौरान माता की आरती, भजन और मंत्रोच्चारण का वातावरण बेहद श्रद्धापूर्ण रहा। इस अवसर पर प्रशासन और पुलिस ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।मानसरोवर झील पांसल तालाब और अन्य अस्थाई टेंको में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया ,पहले पांडालों में हवन कीर्तन और भण्डारो का आयोजन किया आरती के बाद विसर्जन जुलुस डीजे पर नाचते गाते जुलुस शुरू हुए .

एनवायरनमेंट फ्रेंडली पहल के तहत कई जगहों पर मिट्टी और कागज की प्रतिमाओं का उपयोग किया गया, ताकि जल प्रदूषण को कम किया जा सके। स्थानीय लोगों और बच्चों ने रंग-बिरंगे पुष्प और फूलों से विसर्जन को और भव्य बनाया।

शहरवासियों ने इस मौके पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी और माता दुर्गा की कृपा और सुख-समृद्धि की कामना की।


Next Story