फोटो-वीडियो या नियम सहित तैयार करे समाधान रिपोर्ट, प्रभावी रूप से करे परिवेदनाओं के निस्तारण- जिला कलेक्टर

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों की विभागवार बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों में अपेक्षाकृत अधिक प्रकरण लंबित हैं, उनके अधिकारी शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिला कलेक्टर संधू ने कहा कि निस्तारण रिपोर्ट के साथ परिवादियों से संबंधित फोटो, वीडियो अथवा आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए जाएं, ताकि समाधान की पारदर्शिता बनी रहे और संतुष्टि स्तर बेहतर हो सके।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई सिस्टम, डेली न्यूज मॉनिटरिंग सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही और बेहतर परिणामों के लिए दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रणजीत सिंह, उपखंड अधिकारी अक्षत सिंह सहित सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
