खेत पर करंट लगने से किसान की मौत

X
भीलवाड़ा। चित्तौड़गढ जिले के राशमी थाना क्षेत्र के मंडपिया ग्राम में शनिवार को खेत पर कार्य करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार भंवरलाल पुत्र माधु जाट अपने खेत पर रोजाना की तरह काम कर रहा था, इसी दौरान उसे अचानक करंट लग गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की ।
Next Story
