चाँद जी की खेड़ी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित

तिलस्वां (ज्योति पारासर)। शिविर में पहुँचे क्षेत्रीय विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने कहा कान खोल कर सुन लो काम करना होगा कोताही नहीं चलेगी ये भजन लाल की सरकार हैं। साथ ही ग्रामीण सेवा शिविर के तहत लाभ उठाने व घर बैठे आपके द्वार शिविर में सभी विभागों से जन सहयोगी लाभ लेने की बात कही।
तिलस्वां शिविर के प्रभारी तहसीलदार ललित डिडवानिया, चाँद जी खेड़ी शिविर प्रभारी विकास अधिकारी अशेष शर्मा ने पात्र लाभार्थी को त्वरित रूप से आवास पट्टा वितरित किए गए।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखंड क्षेत्र बिजौलियां में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शनिवार को ग्राम पंचायत तिलस्वां एवं पंचायत चाँद जी खेड़ी में उपखण्ड अधिकारी व विकास अधिकारी बिजौलियां के नेतृत्व में शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुए।
साथ ही तिलस्वां व चाँद जी की खेड़ी में गोद भराई विधायक शर्मा के समक्ष नवजात बच्चो को प्रवेश उत्सव मन अन्नप्रासन कराया गया. इस दौरान केक भी काटकर जन्मोत्सव मनाया,
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता, सक्रियता एवं समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस पहल को अत्यंत लाभकारी बताते हुए राज्य सरकार एवं उपखंड प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
