हुरड़ा नवोदय विद्यालय में जातिगत भेदभाव के आरोप, छात्रों का उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन

हुरड़ा नवोदय विद्यालय में जातिगत भेदभाव के आरोप, छात्रों का उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
X


गुलाबपुरा। अनुज शर्मा।

हुरड़ा नवोदय विद्यालय में जातिगत भेदभाव के आरोपों को लेकर मंगलवार को दर्जनों आक्रोशित छात्रों ने उपखंड कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।



एसडीएम कार्यालय पहुंचे दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों ने विद्यालय प्राचार्य सुचिता गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की।

छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य द्वारा लगातार जातिगत भेदभाव किया जा रहा है, जिससे विद्यालय का माहौल बिगड़ता जा रहा है। विरोध की जानकारी मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और छात्रों से समझाइश कर शांति बनाए रखने की अपील की।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

Next Story