महात्मा गांधी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की कमी को लेकर नर्सेज यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा। राजस्थान नर्सेज यूनियन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए महात्मा गांधी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों की भारी कमी का मुद्दा उठाया है। यूनियन का कहना है कि वर्तमान में अस्पताल में मौसमी बीमारियों के चलते मरीजों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता बेहद कम है।
यूनियन ने ज्ञापन में मांग की है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के अधीन ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पर्याप्त स्टाफ मौजूद है, वहां से 35 नर्सिंग अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति महात्मा गांधी अस्पताल में की जाए। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर और उचित उपचार मिल सकेगा।
नर्सेज यूनियन का कहना है कि यदि जल्द नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था नहीं की गई तो अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूनियन ने इस मांग पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील प्रशासन से की है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अंकित काबरा, कुलदीप जीनगर, जिला उपाध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया, दिनेश खटीक, काशीराम नायक, अरविन्द शर्मा, प्रेम खटीक, दिनेश सेन, रामजस चौधरी, सुनील व्यास, दिनेश तिवारी, नंदकिशोर सेन, धर्मराज बलाई, गोविन्द सुखवाल, जगदीश सिखवाल, दिनेश पांडे, विनोद कुमार, चद्रशेखर शर्मा, भानुप्रताप सिंह, नितेश कुमार, सचिन कुमार, भरत राव, राहुल सोनी सहित कई नर्सेज उपस्थित थे l
