भीलवाड़ा में श्‍वानों का आतंक, महिलाएं और बच्चे परेशान

भीलवाड़ा में श्‍वानों का आतंक, महिलाएं और बच्चे परेशान
X

भीलवाड़ा । पथिक नगर क्षेत्र के अग्रसेन सर्किल के पास आवारा श्‍वानों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को इन कुत्तों से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महावीर सोनी का कहना है कि नगर निगम को इन श्‍वानों को पकड़कर शहर से दूर किसी जंगल में छोड़ देना चाहिए। आए दिन इन कुत्तों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई बार ये राहगीरों को काट भी चुके हैं।

सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच इनकी संख्या बहुत अधिक हो जाती है। यही समय अधिकतर लोगों के मॉर्निंग वॉक का होता है, जिसमें अधिकांश वरिष्ठ नागरिक शामिल रहते हैं। इससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन इन कुत्तों को पकड़ कर या तो जंगलों में छोड़े या फिर उनके लिए चारदीवारी युक्त रेस्ट शेल्टर का निर्माण कर वहां उन्हें रखा जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

Next Story