सवाईपुर क्षेत्र मे तीसरे दिन थमा बारिश का दौर, पानी में डुबी फसलें, बचाने की जुगत में जुटे किसान

सवाईपुर (सांवर वैष्णव ) सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठे चक्रवातों के चलते लगातार दो दिनों तक बेमौसम बारिश का दौर चला, सोमवार अल सुबह से सवाईपुर, सोपुरा, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, रेड़वास, कुड़ी, खजीना, सोलंकिया का खेड़ा, कांदा आदि क्षेत्र में 45 घंटों तक लगातार बारिश का दौर चला । सोमवार अल सुबह 3 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार देर रात तक बारिश का दौर चला, बारिश के साथ चली सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी । सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों में दो दिनों तक कभी रिमझिम तो कभी मध्य गति से बारिश का दौर चला । क्षेत्र में हुई तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे खेतों में पड़ी मक्का की फसल पानी में डूब रही । वही अफीम के खेतों में पानी भरने पर किसान अफीम की क्यारी से पानी निकलने में लगे रहे, वहीं क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में अफीम काश्तकार ने खेत में दो पंप सेट लगाकर अफीम की क्यारी से पानी निकलते नजर आये । आज बुधवार को दो दिन बाद बारिश का दौर थमा और धूप निकलने पर किसानों ने राहत की सांस ली और किसान खेतों में फसलों की सर संभल में लग गए । इस बेमौसम बारिश ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया, वही पशुओं का चारा व कुट्टी भीग जाने से खराब हो गई । किसानों ने बताया कि बारिश से मक्का की फसलें प्रभावित हुई हैं, क्योंकि कटाई के बाद उन्हें खेतों में पड़ी है, इस बारिश में किसानों को काफी नुकसान पहुंचा, वही रबी की फसल को जरूर इस बारिश का फायदा मिलेगा । तापमान में लगातार गिरावट होने के चलते सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं । तेज बारिश के चलते क्षेत्र के नदी नालों व जलाशयों में पानी की आवक हुई, क्षेत्र की प्रमुख बनास, बेड़च व कोठारी, नदी में पानी की आवक बनी हुई है । बड़लियास के निकट से गुजर रही बेडच नदी पुलिया पर चल रही है ।।
