पांच दिन बाद भीलवाड़ा में सूरज के दर्शन, किसानों की फसल को हुआ नुकसान

पांच दिन बाद भीलवाड़ा में सूरज के दर्शन, किसानों की फसल को हुआ नुकसान
X

भीलवाड़ा। जिले में लगातार पांच दिनों तक बादलों की ओट में छिपे रहने के बाद आज दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन हुए। पिछले सोमवार से आसमान में बादल छाए हुए थे और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी था। इस बरसात से मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को ठिठुरन का अहसास होने लगा था। आज जब दोपहर बाद सूरज निकला तो शहर और गांव के कई इलाकों में बुजुर्ग लोग धूप सेकते नजर आए। लंबे समय बाद निकली धूप ने राहत तो दी, लेकिन लगातार हुई बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में रखी फसलें और चारा भीगने से खराब हो गए हैं, जिससे कृषि कार्यों पर असर पड़ा है।

Next Story