त्रिवेणी संगम तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी,किया दीपदान

त्रिवेणी संगम तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी,किया दीपदान
X

भीलवाड़ा। सूर्योदय से पहले ही त्रिवेणी संगम तट पर हर-हर गंगे के उद्घोष के बीच मोक्ष की कामना को लेकर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किए। तड़के चार बजे से शुरू हुआ स्नान व दान-पुण्य के लिए श्रद्धालुओं के जुटने का क्रम शाम को त्रिवेणी संगम में दीपदान तक चला।

कार्तिक मेले में मुख्य स्नान पर्व के मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से स्नान घाटों पर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध रहे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान-पुण्य किए। वहीं कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बुधवार को देव दीवाली के रूप में मनाया गया। नियमित रूप से कार्तिक स्नान कर रही महिलाओं ने त्रिवेणी संगम में दीपदान किया। इस दौरान नदी की सतह पर झिलमिलाते दीपों की रोशनी का नजारा देखकर लोग अपलक निहारते रहे।


Next Story