पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया आज गंगापुर–आसींद में,

X
By - भारत हलचल |24 Nov 2025 11:53 AM IST
भीलवाड़ा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया आज गंगापुर और आसींद के दौरे पर रहेंगी।
सूत्रों के अनुसार, राजे आसींद में विधायक के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगी। इससे पहले वे गंगापुर से आसींद की ओर रवाना होंगी।
यात्रा के दौरान दौलतगढ़ में उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत कार्यक्रम दौलतगढ़ बस स्टैंड, अंबेडकर सर्किल पर आयोजित होगा।समारोह दोपहर 2:30 बजे रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Next Story
