पटेल नगर की युवती कल रात अचेत मिली, सुबह घर में लगाई फांसी, संदिग्ध मौत से सनसनी

X
By - naresh |16 Dec 2025 12:00 PM IST
भीलवाड़ा (पुनीत)। पटेल नगर निवासी एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार प्रीति गंगवाल को सोमवार को अचेत अवस्था में जीआरपी पुलिस ने बरामद किया था, जिसके बाद परिजन उसे घर ले गए थे।
मंगलवार सुबह प्रीति घर में फांसी पर लटकी हुई मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह भी जांच का विषय है कि अचेत मिलने के बाद युवती की हालत कैसी थी और फिर उसने फांसी क्यों लगाई।
सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
Next Story
