मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने लोटन यात्रा कर आस्था दिखाई

By - bhilwara halchal |23 Jan 2026 7:18 PM IST
सवाईपुर (सांवर वैष्णव) . मन्नत पूरी होने पर बड़लियास निवासी शंकर लाल पुत्र सोहन रेगर ने लोटन यात्रा कर देव तलाई स्थित देवनारायण मंदिर पहुँचा। शंकर लाल ने पहले भवानीपुरा रामदेव जी मंदिर पर अपनी मन्नत पूरी होने की अर्जी लगाई थी और देवी-देवताओं से अपनी मन्नत पूरी होने की कामना मांगी थी।
मन्नत पूरी होने पर शुक्रवार को शंकर लाल ने अपने परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों के साथ बड़लियास रामदेव जी मंदिर से लगभग पांच किलोमीटर की लोटन यात्रा शुरू की। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और डीजे के साथ यात्रा करते हुए भगवान देवनारायण के जयकारों का जयघोष किया। महिला और पुरुष सभी भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और धार्मिक आस्था का भव्य प्रदर्शन किया।
Next Story
