घर लौटे पति को गायब मिली पत्नी, पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

घर लौटे पति को गायब मिली पत्नी, पुलिस से लगाई तलाश की गुहार
X

भीलवाड़ा बीएचएन। मंडपिया स्टेशन क्षेत्र में किराये से रहने वाली एक महिला लापता हो गई। पति ने मंगरोप थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने बताया कि बारां जिला निवासी मनोज, पत्नी सहित मंडपिया स्टेशन क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा है। मनोज काम पर चला गया। सुबह जब वह लौटा तो उसे पत्नी गायब मिली। मनोज ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पत्नी का मोबाइल भी बंद है। मनोज ने मंगरोप थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। पुलिस लापता महिला की तलाश कर रही है।

Next Story