भीलवाड़ा में 'विराट हिंदू संगम': सांगानेर, खजूरी और बड़लियास में उमड़ा आस्था का सैलाब; 'हिंदू-हिंदू एक समान' के जयघोष से गूंजा जिला

भीलवाड़ा में विराट हिंदू संगम: सांगानेर, खजूरी और बड़लियास में उमड़ा आस्था का सैलाब; हिंदू-हिंदू एक समान के जयघोष से गूंजा जिला
X


भीलवाड़ा (हलचल)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना शताब्दी वर्ष एवं श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार को भीलवाड़ा जिले में उत्सव जैसा माहौल रहा। शहर से लेकर गांवों तक 'विराट हिंदू सम्मेलनों' का आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में समाजजनों ने एकजुटता और समरसता का संकल्प लिया।

आरसी व्यास बस्ती का हिंदू सम्मेलन संपन्न*



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण पर आयोजित हिंदू सम्मेलन की श्रृंखला में आरसी व्यास बस्ती (आरके कॉलोनी ए सेक्टर आरसी व्यास कॉलोनी सेक्टर 1 से 7 तक) का हिंदू सम्मेलन रविवार को आरसी व्यास कॉलोनी सेक्टर 2 में स्थित श्रीनाथ पार्क में आयोजित हुआ।

समिति के संयोजक सुशील मेहता ने बताया हिंदू सम्मेलन की पूर्व संध्या 31 जनवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें गायिका सुमन सोनी ने अपनी प्रस्तुति दी।

समिति के प्रचार प्रसार प्रमुख आयुष बाहेती ने बताया सम्मेलन 1 फरवरी रविवार को अपराह्न 1:00 बजे से शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता, ज्ञानवर्धक गतिविधियां, देश भक्ति गीतों पर नृत्य व संगीत का आयोजन हुआ है। कवि मुकेश खंडेलवाल ने भी अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी। अपराह्न 3:00 बजे से निंबार्क आश्रम के संत श्री मोहन शरण जी शास्त्री महाराज का आशीर्वचन हुआ। मुख्य वक्ता डॉ राजकुमार जी चतुर्वेदी,रमा जी पचीसिया ने वक्तव्य दिया। अंत में 5:00 बजे भारत माता की महा आरती के पश्चात समाज के 4000 समाज जनों का सामूहिक समरसता भोज का आयोजन हुआ।

समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नाथरानी ने बताया समिति के राजेश सोमानी, रोहित गोधा, मुरलीधर तोतला, ललित पोरवाल, कमलेश सोमानी, बलराम तोतला एवं समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले एक माह से तैयारी में जुटे हैं।

कार्यक्रम का मंच संचालन समिति के सहसंयोजक सुधीर बाहेती ने किया एवं अंत में सभी कार्यकर्ता व समाज जनों का धन्यवाद प्रकट किया।

बनेड़ा | ओपी शर्मा



पुराना बस स्टैंड से निकली कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा नगर

उपखण्ड मुख्यालय बनेड़ा पर रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। पुराना बस स्टैंड स्थित सत्यनारायण मंदिर प्रांगण से बेडबाजों व डीजे के साथ जयघोष करते हुए कलश यात्रा प्रारंभ हुई।

नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धर्मसभा स्थल पर पहुंची यात्रा

कलश यात्रा रेगर मोहल्ला, कालका माता मंदिर, माली मोहल्ला, बैरवा मोहल्ला, हवाला चौक, बलाई मोहल्ला, अजमेरी गेट, पैलेस रोड, खारिया कुंड, सदर बाजार, चौखी बावड़ी, नाथ कुई, पंचायती नोहरा, नजर बाग चौक, शीतला माता चौक, पुरानी सब्जी मंडी, नया बस स्टैंड, तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व पुलिस थाना मार्ग से होते हुए सम्मेलन स्थल पहुंची, जहां यह धर्मसभा में परिवर्तित हो गई।

प्रभाकर पाटोदिया ने दी कार्यक्रम की जानकारी

कार्यक्रम संयोजक प्रभाकर पाटोदिया ने विराट हिन्दू सम्मेलन के उद्देश्य एवं आयोजन की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी।

संरक्षक व अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

धर्मसभा में विराट हिन्दू सम्मेलन के संरक्षक राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया, हनुमान सिंह, घनश्याम माणमिया, जन्सु जी खारोल (जिला संयोजिका, राष्ट्रीय सेवा समिति) तथा आयोजन समिति अध्यक्ष सुरेश माली मंचासीन रहे।

मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।

देशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं दुर्गा शक्ति अखाड़े की कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समाजसेवियों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान हेतु अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास, रामायण मंडल बनेड़ा के चेतन जोशी, मंदाकिनी महादेव मंदिर के कार्यकर्ता, गौ सेवा में परमेश्वर कुमावत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश गुर्जर, जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले देवेंद्र त्रिपाठी तथा झालरा महादेव व्यायामशाला के सदस्यों का माल्यार्पण व अपर्णा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

भारत माता के जयघोष से गूंजा सम्मेलन स्थल

जन्सु जी खारोल ने भारत माता के जयघोष के साथ अपने उद्बोधन का आगाज करते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का निवास होता है। कथावाचक घनश्याम माणमिया ने हिन्दू समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर जात-पात के भेदभाव को मिटाकर एकजुट होने का आह्वान किया।

सांगानेर: 'एक संगत-एक पंगत' भोज से समरसता का संदेश

सांगानेर कस्बे में भक्ति और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

भव्य शोभायात्रा: तेजाजी चौक से शुरू हुई यात्रा में मातृशक्ति का अभूतपूर्व उत्साह रहा। रावला चौक पर गैर नृत्य और बगड़ावत के प्रदर्शन ने मन मोह लिया।

मुख्य संदेश: महानगर कार्यवाह दीपक सेन ने कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया, वहीं संतों ने जाति-पांति के बंधनों को तोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन ऐतिहासिक सामूहिक भोज के साथ हुआ।

खजूरी: 'जात-पात में न बंटें, एकजुट रहें' – संत मधुसूदनानंद




खजूरी उप तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्मेलन में करीब 12 हजार लोगों की उपस्थिति रही।

प्रमुख उद्बोधन: श्री 1008 मधुसूदनानंद जी महाराज ने कहा कि ईश्वर ने सबको समान बनाया है, जातियां हमने बनाई हैं। संत बालमुकुंदाचार्य ने सनातन संस्कृति और मानबिन्दुओं के संरक्षण का आह्वान किया।

प्रभात फेरी: सम्मेलन से पूर्व निकाली गई हरिबोल प्रभात फेरी में हजारों धर्मप्रेमी शामिल हुए।

बड़लियास: 251 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा, गूंजा एकता का मंत्र




बड़लियास (रोशन वैष्णव) में आयोजित सम्मेलन में 'हिंदू-हिंदू एक समान' का नारा प्रमुखता से गूंजा।

शोभायात्रा: 251 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। भगवान श्रीराम, महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी की जीवंत झांकियों का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।

मुख्य वक्ता: बजरंग दल सह प्रांत संयोजक गणेश प्रजापत ने संघ के उद्देश्यों और धारा 370 जैसे परिवर्तनों पर प्रेरक उद्बोधन दिया।

प्रेरणा: बालाजी की बगीची के श्री गणेश महाराज ने प्रकृति की रक्षा को धर्म की रक्षा बताया। महिला संयोजिका इन्दुबाला गोस्वामी ने बहनों को 'झांसी की रानी' बनने का आह्वान किया। सम्मेलन अध्यक्ष शिव जोशी ने आभार व्यक्त किया।

सवाईपुर में विराट हिंदू सम्मेलन उमड़ा जनसैलाब, भगवा रंग का चढ़ा जोश, कलशयात्रा व झांकियां रही आकर्षण का केंद्र



सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष समारोह पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के तहत सवाईपुर मंडल केंद्र पर आज 1 फरवरी रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ । सवाईपुर बड़े चारभुजा नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में 10 गांवों से पहुंचे महिलाओं एवं ग्रामीणों ने ग्रीड के पास कलशयात्रा व शोभायात्रा के रुप में पहुंचे, कलशयात्रा व शोभायात्रा 3 किलोमीटर चलते हुए रड़ा की माताजी मंदिर में पहुंची । शोभायात्रा के स्वागत में कस्बे वासियों ने पलक पांवड़े बिछा दिए । जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । शोभायात्रा में प्रभातफेरी मंडली, भारत माता, राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, शंकर भगवान, कृष्ण की संजीव झांकियां बनाई । जय कारों से कस्बे का वातावरण धर्ममय हो गया । अध्यक्ष श्याम सुंदर श्रोत्रिय ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत सवाईपुर मंडल में एक विशाल विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में ढ़ेलाणा, सोपुरा, सालरिया, डसाणिया का खेड़ा, करेड़, सबलाजी का खेड़ा, जित्यास, कालिरड़िया व नोहरा गांवों से बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा । सभी गांवों से ग्रामीण कलश यात्रा के रूप में ढोल नगाड़ों पर गाते बजाते सवाईपुर पहुंचे । महिलाओं व बच्चियों ने सिर पर कलश लिए कलशयात्रा में शामिल हुई । सवाईपुर में बड़े चारभुजा नाथ मंदिर से 10:15 बजे कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो ब्राह्मणों का मौहल्ला, गाड़री मोहल्ला, विद्युत ग्रीड़ के पास, डसाणिया का खेड़ा बालाजी, सोपुरा रोड़ से होते हुए मुख्य बस स्टैंड, सालरिया रोड़ से तेजाजी चौक होते हुए रड़ा की माता जी के यहां पहुंचे । जहां धर्मसभा की शुरुआत भारत माता की तस्वीर को दीप प्रज्वलित कर की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सुन्दर श्रोत्रिय ने की। मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में विजय ओझा ( विभाग मंत्री विश्व हिन्दू परिषद ) उपस्थित रहे, वही महिला वक्ता के रूप में सुगना कुमारी जाट ने सभा को संबोधित किया । महिला वक्ता सुगना जाट ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिन्दू समाज में नारी को सदैव समानता का अधिकार प्राप्त रहा है । उन्होंने बताया कि प्राचीन काल से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण रही है और आज भी महिलाएँ समाज, शिक्षा, संस्कृति तथा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं । अध्यक्षीय उद्बोधन में श्याम सुन्दर श्रोत्रिय ने कहा कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है । समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जिससे सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है । मुख्य अतिथि विजय ओझा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे “पंच परिवर्तन” के विचार को जीवन में उतारने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है । समाज को एकजुट होकर सभी बाधाओं का सामना करना होगा और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ना होगा । कार्यक्रम के दौरान निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ सम्मेलन का समापन हुआ । तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया ।।

भीलवाड़ा हलचल विशेष अपडेट:

इन आयोजनों में बड़लियास मंडल के भवानीपुरा, जीवा खेड़ा, सुरास, धाकड़ों की झुपड़ियां, सिंहपुरा सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समाचार के लिए संपर्क: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)

ईमेल: [email protected]

विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)

सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story