यश पावन तीर्थ बीगोद में हाल निर्माण हेतु नींव का मुहूर्त

यश पावन तीर्थ बीगोद में हाल निर्माण हेतु नींव का मुहूर्त
X


आकोला (रमेश चंद्र डाड)-- स्थानीय यश पावन तीर्थ पर हाल निर्माण के कार्य के लिए नींव का शुभ मुहूर्त

श्रीयशकंवर स्मृति सेवा संस्थान के सदस्यों एवं स्थानीय जैन समाज के महिला पुरूषों की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। पंडित ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से कुशल कारीगर के निर्देशानुसार नींव का पत्थर रखकर कार्य का शुभारंभ करवाया।।

इस अवसर पर सेवा संस्थान के महावीर सिंह बापना ने कहा है कि हाल निर्माण में सहयोग दाता अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान करें तथा इस विकास कार्य को गति प्रदान करें।कहा कि आप सभी के सहयोग, समर्पण से यह कार्य शुभ मुहूर्त के अनुसार समय पर सम्पन्न हुआ।आपसब पधारे जिसके लिए संस्थान की ओर से आभार। इस अवसर पर पंडित शर्मा ने कहा की जब तक यह कार्य चले ।सब आकर कार्य को देखते रहे। इस अवसर पर गुरुणी श्री यशकंवर जी महाराज के भीलवाड़ा से भी भक्तजन उपस्थित हुए।इस भूमि के दानदाता बापना परिवार ने नींव के लिए पूजन में भाग लिया।

Next Story