कोटड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संगरिया खेड़ा में अवैध गारनेट फैक्ट्री पर छापा

कोटड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संगरिया खेड़ा में अवैध गारनेट फैक्ट्री पर छापा
X


भीलवाड़ा विजय । जिले के कोटड़ी थाना अंतर्गत संगरिया खेड़ा में अवैध गारनेट के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी स्ट्राइक की है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के सख्त निर्देशों के बाद आईपीएस माधव उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अवैध गारनेट फैक्ट्री पर अचानक छापा मारा।


पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन जब्त किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

* 01 जेसीबी मशीन

* 05 ट्रैक्टर

* 03 सेपरेटर मशीनें (गारनेट छानने की मशीन)

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इस अवैध फैक्ट्री का संचालन देवकिशन गुर्जर द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब मुख्य आरोपी (मालिक) की तलाश में जुटी है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455


Next Story