गुड्डू भैया' ने किया विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का भव्य स्वागत

भीलवाड़ा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के भीलवाड़ा आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रखर गौ भक्त और सनातनी संस्कृति के संवाहक चितवन व्यास (गुड्डू भैया) ने देवनानी का भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान चितवन व्यास ने न केवल राजनीतिक बल्कि आध्यात्मिक विभूतियों का भी सम्मान किया। उन्होंने मालासेरी डूंगरी से पधारे महंत सुरेश दास, लघु उद्योग भारती के रवि जाजू, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी बद्री लाल सोमानी और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश मूंदड़ा का भी दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
इस दौरान सनातन संस्कृति के संरक्षण और विकास को लेकर गहन चर्चा हुई। स्वागत समारोह से पूर्व आयोजित महाआरती में भी व्यास ने सक्रिय रूप से भाग लिया और वहां उपस्थित सभी साधु-संतों का आशीर्वाद लेकर उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने चितवन व्यास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे समर्पित सनातनी युवाओं की आवश्यकता है जो अपनी संस्कृति और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
