समय से पहले खुल रही शराब की दुकान, देर रात तक हो रही बिक्री; स्थानीय लोग परेशान

समय से पहले खुल रही शराब की दुकान, देर रात तक हो रही बिक्री; स्थानीय लोग परेशान
X


​भीलवाड़ा हलचल। उदयपुर रोड स्थित बीलिया क्षेत्र में आबकारी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां स्थित एक शराब की दुकान के निर्धारित समय से पहले खुलने और देर रात तक अवैध रूप से बिक्री जारी रहने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय निवासियों ने 'rajy सरकार के' पोर्टल के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, नियमों के मुताबिक शराब की दुकानें सुबह 10:00 बजे खुलनी चाहिए, लेकिन बीलिया में यह दुकान समय से काफी पहले ही खोल दी जाती है। इतना ही नहीं, रात को दुकान का शटर गिरने के बाद भी शराब की बिक्री बेरोकटोक जारी रहती है।

​स्थानीय निवासियों की मुसीबत:

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अलसुबह से ही शराबियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। देर रात तक होने वाली आवाजाही और असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। लोगों ने मांग की है कि आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस इस मामले में सख्त रुख अपनाए और नियम विरुद्ध चल रही इस दुकान पर अंकुश लगाए।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story