नगर विकास के लाखों स्वाहा, दिशा सूचक बोर्ड बने जी का जंजाल; विज्ञापन के खेल में राहगीर बेहाल

नगर विकास के लाखों स्वाहा, दिशा सूचक बोर्ड बने जी का जंजाल; विज्ञापन के खेल में राहगीर बेहाल
X

भीलवाड़ा हलचल। शहर के नियोजित विकास और सुगम यातायात के नाम पर नगर विकास द्वारा खर्च किए गए लाखों रुपए अब धरातल पर मज़ाक बनते नजर आ रहे हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगाए गए दिशा सूचक बोर्ड अपनी उपयोगिता खो चुके हैं, क्योंकि


वे वाहन चालकों को सही रास्ता दिखाने के बजाय भ्रमित कर रहे हैं। विशेष रूप से रोडवेज बस स्टैंड और नेहरू रोड क्षेत्र में यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है।

गलत दिशा में बोर्ड, मुख्य स्थान पर विज्ञापन का बोलबाला

रोडवेज बस स्टैंड के ठीक सामने नेहरू रोड की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए स्थिति बेहद पेचीदा हो गई है। रामसनेही अस्पताल के निकट जो दिशा सूचक बोर्ड लगाया गया है, वह अपनी वास्तविक दिशा के ठीक विपरीत इशारा कर रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जहाँ यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्य मार्ग पर स्पष्ट दिशा सूचक होना चाहिए था, वहाँ अब बड़े-बड़े विज्ञापनों के बोर्ड लगा दिए गए हैं। यही स्थिति बस स्टैंड के दूसरी लाइन में भी देखने को मिल रही है, जहाँ मुख्य लाइन विज्ञापनों से पटी पड़ी है और दिशा सूचक बोर्ड को हाशिए पर धकेल दिया गया है।

अजनबियों के लिए मुसीबत, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बाहर से आने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए ये बोर्ड किसी पहेली से कम नहीं हैं। गलत दिशा के कारण लोग अक्सर रास्ता भटक जाते हैं, जिससे न केवल उनका समय बर्बाद होता है बल्कि व्यस्त मार्गों पर दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर आमजन में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि राजस्व वसूली के फेर में जनसुविधाओं की बलि चढ़ाई जा रही है। शहरवासियों ने जिला प्रशासन और नगर विकास न्यास से मांग की है कि इन दोषपूर्ण बोर्डों को तुरंत हटाकर सही स्थानों पर नियमानुसार बोर्ड स्थापित किए जाएं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story