मांडल में आधी रात को खौफनाक लूट: सो रही महिला के कान चीरकर ले गए सोने के झुमके, इलाके में दहशत

मांडल में आधी रात को खौफनाक लूट: सो रही महिला के कान चीरकर ले गए सोने के झुमके, इलाके में दहशत
X


भीलवाड़ा/सोनिया ।मांडल में आधी रात को खौफनाक लूट: सो रही महिला के कान चीरकर ले गए सोने के झुमके, इलाके में दहशत जिले के मांडल थाना क्षेत्र के गाडरी खेड़ा गांव में रविवार तड़के मानवता को शर्मसार करने वाली लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर सो रही एक बुजुर्ग महिला के कान के झुमके इस कदर बेरहमी से छीने कि महिला के कान फट गए। लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बाड़े के रास्ते घर में घुसे दो अज्ञात नकाबपोश


मांडल थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, गाडरी खेड़ा निवासी भैरूलाल माली ने बताया कि रविवार 29 मार्च 2026 की अलसुबह करीब 3 बजे दो अज्ञात बदमाश उनके घर के पीछे बने बाड़े की दीवार फांदकर अंदर घुसे। उस समय बरामदे में भैरूलाल के पिता नानूराम, माता शांतिदेवी और पुत्र शिवम गहरी नींद में सो रहे थे।

कान चीरकर ले गए एक तोला सोना, टांके लगाकर बचाई जान

बदमाशों ने सो रही शांतिदेवी को निशाना बनाया और उनके कानों में पहने करीब एक तोला वजनी सोने के झुमके झपट लिए। छीना-झपटी के दौरान बदमाशों ने इतनी ताकत लगाई कि बुजुर्ग महिला के दोनों कान बुरी तरह फट गए और खून का फव्वारा फूट पड़ा। दर्द से कराहती महिला की आवाज सुनकर जब तक परिजन जागे, बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। परिजन आनन-फानन में घायल शांतिदेवी को मांडल अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में भीलवाड़ा रेफर किया गया। भीलवाड़ा के अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला के कानों में टांके लगाकर रक्तस्राव रोका।

इलाके में आक्रोश और पुलिस की जांच

इस दरिंदगी भरी लूट की घटना के बाद गाडरी खेड़ा और आसपास के गांवों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे घरों में घुसकर बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने और लूटे गए गहने बरामद करने की गुहार लगाई है। मांडल पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों की तलाश और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story