भीलवाड़ा में कुदरत का डबल अटैक: झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, खेतों में बिछी सफेद चादर

भीलवाड़ा। प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ ने सोमवार को भीलवाड़ा जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। दिन भर बादलों की लुकाछिपी के बाद शाम होते-होते आसमान से आफत बरसी। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों और रास्तों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई।
बर्तनों में ओले जमा करते दिखे ग्रामीण
जिले के सवाईपुर, बनेड़ा, बेरा और नानकपुरा सहित कई इलाकों में बारिश के साथ मटर के आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि देखते ही देखते चारों ओर सफेदी छा गई। कई गांवों में उत्साह और अचरज के बीच ग्रामीणों और बच्चों ने अपने घरों के आंगन और बर्तनों में ओले इकट्ठे किए। हालांकि, यह उत्साह किसानों के लिए चिंता का सबब बन गया है।
फसलों और खाखले को भारी नुकसान
बेमौसम हुई इस बारिश और ओलावृष्टि ने अन्नदाता की कमर तोड़ दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी रबी की फसलों (गेहूं, जौ, चना) को इस ओलावृष्टि से भारी नुकसान पहुंचा है। ओलों की चोट से फसलें आड़ी गिर गईं और दाने झड़ गए। इतना ही नहीं, पशुओं के लिए काटकर रखा गया चारा (खाखला) भी भीगने के कारण खराब हो गया है, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी और चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं।
अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, इस विक्षोभ का असर मंगलवार से कम होना शुरू हो जाएगा। 1 और 2 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी क्योंकि 3 और 4 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। लगातार आ रहे इन विक्षोभों के कारण फिलहाल तापमान काबू में है, जहां दिन का पारा 35°C और रात का 25°C के आसपास बना हुआ है।
किसानो की मेहनत पर फर गया पानी बे मौसम बारिश से किसान चिंतित
बेरा भेरुलाल गुर्जर बनेड़ा उपखंड क्षेत्र सोमवार दोपहर बाद अचानक काले बादल छाकर बादल गरजने के साथ बारिश के साथ ओले गिरे किसानों की कटी हुई फसल एवं खाकला गीला हो गया कहीं जगह तो खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई रुक रुक कर आई बारिश गेहूं चना जो पानी मे भिगी किसान अपनी फसल बचाने के लिए तिरपाल एवं कहीं तरह के उपाय में लगे हुए हैं
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
