महेंद्रगढ़ में 69वीं जिला स्तरीय जूडो खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

X
भीलवाड़ा। महेंद्रगढ़ में 69वीं जिला स्तरीय जूडो खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें हैप्पी क्लब महेन्द्रगढ़ से विनोद बुलीवाल, मुकेश बुलीवाल, पुखराज बुलीवाल और अशोक बुलीवाल ने खेल मैदान ट्रैक पर पहुंचकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई।
इस जूडो स्पर्धा का संचालन कोच एवं निर्णायक अब्दुल गनी पठान, रुपनारायण विश्नोई, गोपाल विश्नोई, नारायणलाल गाडरी, उषा चतुर्वेदी, अनुपूर्णा गौड़, प्रकाश राजोरा, महेश शर्मा, हबीब मोहम्मद, भगवती टेलर, सूर्या जाट, मीना सिंघवी और भारती विश्नोई के सान्निध्य में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के दौरान विनोद बुलीवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी।
Next Story
