महिला टीम का बड़ा संकल्प: 8 मार्च को टूटेगा लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला रक्तदान शिविर का होगा भव्य आयोजन

महिला टीम का बड़ा संकल्प: 8 मार्च को टूटेगा लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला रक्तदान शिविर का होगा भव्य आयोजन
X


भीलवाड़ा (हलचल)। आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन (ATBF) की महिला टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महिला रक्तदान शिविर-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विगत दस वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस शिविर के आगाज़ को लेकर रविवार को एटीबीएफ सर्जिकल पॉइंट पर महिला टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

पिछला रिकॉर्ड तोड़ने और नवाचारों पर जोर

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता ने टीम में उत्साह भरते हुए कहा कि पूर्व में हमने एक ही दिन में 339 महिलाओं का रक्तदान करवाकर 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में जिले का नाम दर्ज कराया था। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष टीम नए नवाचारों के साथ और अधिक महिलाओं को जोड़ेगी और अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

घर-घर जाकर महिलाओं को करेंगे प्रेरित

संस्थापक सुनील ढीलीवाल ने बैठक में रणनीति साझा करते हुए घर-घर जाकर संपर्क करने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वार्डों में जाकर महिलाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करें और उन्हें इस पुनीत कार्य से जोड़ें।

सचिव ने दी जानकारी, टीम ने रखे विचार

सचिव अनामिका चौहान ने बताया कि बैठक में महिला टीम की सदस्यों ने शिविर को भव्य बनाने हेतु अपने सुझाव दिए। इस दौरान तारा पारीक, सपना जैन, तारा सहलोत, नेहा सुराणा, सुरेखा मेहता, श्वेता ढीलीवाल, आशा वैद, राखी गुप्ता, मीनाक्षी लड्ढा और निशिका ढीलीवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं और अपने विचार व्यक्त किए।

समाचार के लिए संपर्क: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)

ईमेल: [email protected]

विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)

सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story