सवाईपुर: शादी समारोह में खूनी संघर्ष, लाठी-भाटा जंग में 8 लोग लहूलुहान

सवाईपुर: शादी समारोह में खूनी संघर्ष, लाठी-भाटा जंग में 8 लोग लहूलुहान
X



सवाईपुर (सांवर वैष्णव) | कस्बे के निकटवर्ती सोलंकिया का खेड़ा गांव में एक शादी समारोह की खुशियां उस समय काफूर हो गई, जब मामूली बात को लेकर एक ही पक्ष के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों, पत्थरों और कुर्सियों से हमला कर दिया। इस बवाल में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोलंकिया का खेड़ा निवासी देवराज सिंह के यहां भाणजी की शादी का कार्यक्रम था। बारात विदा होने के बाद जब परिवार के सदस्य भोजन कर रहे थे, तभी भाणजी के ससुराल पक्ष (भारजी का खेड़ा) से आए कुछ रिश्तेदारों ने अचानक हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने ईंट-पत्थरों और वहां रखी कुर्सियों का जमकर प्रयोग किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को तत्काल सवाईपुर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से गंभीर चोटें आने के कारण देवराज सिंह और चंदन सिंह को जिला अस्पताल भीलवाड़ा रेफर किया गया है। वहीं, मांडलगढ़ निवासी गोपाल सिंह को भी परिजन निजी स्तर पर भीलवाड़ा ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और जांच शुरू कर दी है।

घायलों की सूची:

* बालू सिंह (65), सोलंकिया का खेड़ा

* देवराज सिंह (40), सोलंकिया का खेड़ा (रेफर)

* मदन सिंह (30), सोलंकिया का खेड़ा

* चंदन सिंह (25), सोलंकिया का खेड़ा (रेफर)

* गोविंद सिंह (20), सोलंकिया का खेड़ा

* देवराज सिंह (35), सोलंकिया का खेड़ा

* कालू सिंह (30), ईटावा

* गोपाल सिंह (45), गोविंदपुरा

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Next Story