मारू भाम्बी संस्थान का रक्तदान शिविर 8 फरवरी को: 101 यूनिट का लक्ष्य

भीलवाड़ा (हलचल)। मारू भाम्बी विकास सेवा संस्थान, भीलवाड़ा की मासिक बैठक रविवार को मुखर्जी पार्क में संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।
101 यूनिट का लक्ष्य, अब तक 57 रजिस्ट्रेशन
संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल पंवार ने बताया कि रक्तदान के प्रति समाज में भारी उत्साह है। इस शिविर के लिए 101 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 57 रक्तदाताओं ने अपना अग्रिम पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करवा लिया है। यह शिविर शहर के अजमेर रोड़ स्थित गायत्री आश्रम के पास सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा।
व्यवस्थाओं के लिए बनाई गईं विशेष समितियां
शिविर को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए बैठक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिनमें मुख्य रूप से:
जलपान समिति
स्वागत समिति
मेडिकल व्यवस्था समिति
महिला समिति इन समितियों में पदाधिकारियों को नियुक्त कर उन्हें कार्य सौंपे गए हैं। रक्तदान करने वाले दानदाताओं का माल्यार्पण, उपरणा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जाएगा।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में सचिव नवीन कुमार, परामर्शदाता नारायण लाल भाम्बी, उपाध्यक्ष रामपाल भाम्बी, सहसचिव गिरीराज पंवार, प्रवक्ता मुकेश कुमार पन्नू, संगठन मंत्री जगदीश चंद्र सौलंकी व गौतमचंद काला, और मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार मकवाना उपस्थित थे। साथ ही शांति लाल नीलड, कैलाशचंद्र मलांडा, संजय कुमार कड़ेला, पुषालाल तड़दिया, मांगी लाल काला और शिवराज मारू सहित कई समाजजन मौजूद रहे।
समाचार के लिए संपर्क: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)
ईमेल: [email protected]
विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)
सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
