भूमिका की दिव्यांगता 80%,लेकिन 12वी में 88% अंक हासिल कर दिखाई 'दिव्य शक्ति

भूमिका की दिव्यांगता 80%,लेकिन 12वी में 88% अंक हासिल कर दिखाई दिव्य शक्ति
X

भूमिका की दिव्यांगता 80%,लेकिन 12वी में 88% अंक हासिल कर दिखाई 'दिव्य शक्ति

भीलवाड़ा(राजाराम वैष्णव) जब कुछ करने का इरादा हो तो आप कुछ भी कर सकते हो आज आपको एक सच्ची घटना बताते है भीलवाड़ा जिले के सातलियास-सहाड़ा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई करने वाली भूमिका जोशी (भारती )की ये पूरे शरीर से विकलांग (पैरालाइसिस) है इसके ना तो दोनों हाथ काम करते है ना दोनों पेर फिर भी पढ़ाई नहीं छोड़ी हाल ही में आया बाहरवी के परिणाम में 87.60%(कला वर्ग) आर बी एस सी से प्राप्त कर बता दिया कि यदि हौसले बुलंद हो तो मन मुताबिक परिणाम हासिल हो ही जाता है। भूमिका के पिता कालु राम शर्मा ने बताया की भूमिका पढ़ाई में बहुत होशियार है वर्ष 2022 दिसंबर में स्कूल से आते समय रॉड दुर्घटना में बच्ची ने अपने दोनों हाथ पेर गवा दिया फिर भी वह हार नहीं मानी और एक महीने बाद ही फरवरी में कक्षा दसवीं सी.बी.एस सी पाट्यक्रम में 60% से उत्तीर्ण हुई थी। भूमिका ने बताया कि मेरा लक्ष्य है की मै आईएएस अधिकारी बनना चाहती हूँ।

Next Story