अंकिता को मिले 95.60 प्रतिशत अंक

अंकिता को मिले 95.60 प्रतिशत अंक
X

भीलवाड़ा। बनेड़ा क्षेत्र के राउमावि रूपाहेली खुर्द में बारहवीं बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राओं ने बेहतर अंक प्राप्त किए। स्थानीय विद्यालय की छात्रा अंकिता कुमावत ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट में भी स्थान प्राप्त किया है। छात्र धनराज जाट 84 प्रतिशत और संजू प्रजापत ने भी 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल में 56 में से 44 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 9 द्वितीय श्रेणी व 3 तृतिय श्रेणी में पास हुए। प्रिंसीपल ऊषा ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Next Story