11 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

11 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
X

भीलवाड़ा । अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिलों में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन के क्रम में भीलवाड़ा में राज्य कर्मचारियों द्वारा 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया, संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि प्रदेश के 8 लाख कर्मचारी एवं लाखों संविदा कार्मिकों के प्रशासनिक एवं वित्तीय मांगों के सकारात्मक समाधान के लिए संयुक्त महासंघ का मांग पत्र पिछले 9 माह से निरंतर लंबित है जिसके कारण संयुक्त महासंघ विवश होकर राज्य कर्मचारियों ओर संविदा कार्मिकों के वित्तीय एवं प्रशासनिक हक एवं अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष चेतना यात्रा प्रारंभ करने जा रहा है। आंदोलन के चरण में 23 सितंबर 25 को मुख्यमंत्री ओर मुख्य सचिव को ज्ञापन दिया गया, 6 अक्टूबर को जिला स्तर पर ज्ञापन, 7 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक कर्मचारी जागरण अभियान, 15 अक्टूबर 2025 को धरना प्रदर्शन और 30 अक्टूबर से 20 नवंबर 2025 तक संपूर्ण प्रदेश में चेतना यात्रा होगी। जिला महामंत्री नारायण लाल गुर्जर ने 11 सूत्री मांग पत्र की मांगों के बारे में बताया कि पेंशन नियामक विधायक निरस्त कर राज्य कर्मचारियों के 53 हजार करोड़ रुपये जीपीएफ खाते में जमा करने, कार्मिकों का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए निर्धारित करने, जनवरी 2020 से जून 2021 तक का महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान स्वीकृत करने, राज्य कर्मचारियों के लिए पांच पदोन्नति अवसर करने, सभी संविदा आउटसोर्स कर्मचारी को नियमित करने, सहायक कर्मचारी को एमटीएस घोषित करने, वर्क चार्ज कार्मिकों के लिए पदोन्नति के अवसर उपलब्ध करने, पारदर्शी एवं स्थाई स्थानांतरण नीति लागू करने, राज्य कर्मचारियों से आरजीएचएस की कटौती बंद करने और कम की गई सुविधा बहाल करने, पुलिस विभाग एवं आपात विभाग के कार्मिकों को साप्ताहिक अवकाश देने के साथ ही उनकी समयबद्द पदोन्नति करने आदि मांगे प्रमुख है। प्रदर्शन के दौरान कानूनगो संघ के नारायण लाल गुर्जर, शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के अशोक जीनगर, शिक्षक संघ (शेखावत) के सत्यनारायण शर्मा, नल मजदूर यूनियन के कन्हैयालाल शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक संघ के शिव सिंह चौहान, ग्राम विकास अधिकारी संघ से सूर्यवीर सिंह, पटवार संघ से सत्यनारायण उपाध्याय, एलएचवी, एएनएम संघ से उमा बैरवा, इंदिरा चंदेल, आर्युवेद परिचारक संघ से भेरू सिंह राजपूत, कंप्यूटर कर्मचारी संघ से जितेंद्र जैन और नलिन शर्मा, ऋषि वाघेला, सुनील व्यास, अंगवीर पनगढ़िया, अरुण तिवारी, रंगलाल बलाई, फुल कंवर, पूजा शर्मा, प्रवीण कुमार बिशु, प्रवीण बानू, विजय कुमार वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, सचिन देव कानावत, नरेंद्र सिंह टांक , राहुल नकवाल, रामेश्वर गिरी गोस्वामी, पवन शर्मा,आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर को दिया गया।

Next Story