तुलसी विवाह के साथ 11 जोड़े बन हमसफर, समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मान

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के त्रिवेणी संगम में राव ( जाटों के ) समाज संस्था सिंगोली चारभुजा द्वारा शनिवार को त्रिवेणी संगम मे तुलसी विवाह एंव सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें 11 जोड़े एक-दूसरे के हमसफर बने । प्रवक्ता कमलेश कुमार ने बताया कि 20 फरवरी शुक्रवार को 9 बजे पुष्कर से श्री राम की भगवान की बारात का स्वागत किया एव 11 बजे समाज की 11 बरातो का स्वागत किया गया, दिन मे 2 बजे भगवान के जुलूस के साथ वर वधु की धुमधाम से बैंड बाजा, ढोल, द्वारा का बंदोरी निकल गई बिंदोरी पूरे त्रिवेणी चौराहे होते हुए त्रिवेणी संगम पहुंची, शाम को नागौर के कलाकारों द्वारा मारवाड़ी खेल प्रस्तुत किया गया । इस भव्य सामुहिक विवाह आयोजन मे राव ( जाटो के ) समाज कमेटी द्वारा समाज के सभी बुजुर्गो, महिलाओ एव युवा साथियो का स्वागत किया गया । कल 21फरवरी शनिवार को दोपहर 1.15 बजे भगवान श्रीराम पुष्कर के साथ 11 समाज के वर पक्ष जोडो ने तोरण लगाया और भगवान श्रीराम का तुलसी माता के संग विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 11 जोड़े एक-दूसरे के हमसफर बने । इसी के साथ समाज के बुजुर्गों का सम्मान भी कमेटी द्वारा किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मांडलगढ़ गोपाल खंडेलवाल रहे एव विशिष्ट अतिथि हरलाल रेबारी सरपंच मुकुपुरिया, पदमश्री सम्मानित जानकीलाल भांड ,भेरुलाल सिगदार लखमणियास, छगनलाल भांड, गोपाल सांगावत जयपुर, सुरेश खेड अध्यक्ष पुष्कर समिति, सम्पत नुवा, सरवन उदयपुरवाटी, विष्णु फुलिया कला, रामपाल पावलिया सरपंच साहब, राजेंद्र कंडारा जयपुर जिनका सम्मेलन मे 50 हजार का सहयोग दिया, सुरेश मुहाना जयपुर, सिताराम तंडिगा, उदय लाल सिगदार हमीरगढ, चंद्र प्रकाश, शिव बस्सी, देबी लाल जूटक पुर, हेमंत चितोडगढ, मुकेश हिरा जी खेडा, देबी लाल नगावली एव समाज के पधारे सभी अतिथियों का मिट्ठू लाल रेवल अध्यक्ष एव उपाध्यक्ष उदयलाल सिगदार, लादू लाल सिगदार, दिनेश चारण कोषाध्यक्ष भूपेंद्र बराला, सचिव भगवान जागा, भेरुलाल रेवल भांड का खेडा एंव समस्त कमेटी द्वारा सभी अथितियो साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया । इस के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह भी किया गया, जिसमे समाज के बोर्ड परीक्षा 2025 मे 70 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने वाले छात्र छात्रों का एंव उत्कृष्ट खिलाड़ियों, राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर खेलने वाले खिलाडियों का भी प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर का स्वागत किया गया । सायं 4:00 विवाह संपन्न के पश्चात शाम 6:00 बजे विदाई का समारोह संपन्न किया गया, विदाई समारोह में पूर्व प्रधान विजय सिंह राणावत बडलियास एवं प्रकाश रेगर प्रशासक बडलियास पहुंचे, जिनका कमेटी द्वारा स्वागत किया गया शाम को 7 बजे तुलसी माता की विदाई के साथ 11 जोडो को भी विदाई दी गई ।।
