प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत 13वां निःशुल्क शिविर आयोजित

भीलवाड़ा । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत 13वें निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन गुरुवार, 9 अप्रैल को एक न‍िजी हॉस्पिटल सफलतापूर्वक किया गया। यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने भाग लेकर लाभ उठाया।

शिविर में वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. फरजाना सिद्दीकी (पूर्व चिकित्सक, महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा) द्वारा गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच एवं निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया। महिलाओं को आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए पोषाहार किट भी वितरित की गई, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सके।

यह शिविर social Welfare Society, Bhilwara के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास की गर्भवती महिलाओं को ऐसे शिविरों में भाग लेने हेतु प्रेरित करें।अगला शिविर 18,अप्रैल को आयोजित किया जाएगा ।

Next Story