14 सितंबर: राष्ट्रीय हिंदी दिवस, हिंदी पर अंग्रेज़ी का साया

14 सितंबर: राष्ट्रीय हिंदी दिवस, हिंदी पर अंग्रेज़ी का साया
X

भीलवाड़ा। हर वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। संविधान सभा ने 1949 में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था। लेकिन आज स्थिति यह है कि हिंदीभाषी समाज भी अंग्रेज़ी शब्दों के प्रयोग से नहीं बच पा रहा है।

स्कूलों में अंग्रेज़ी का बोलबाला है, बच्चे हिंदी लिखने-पढ़ने में कमजोर हो रहे हैं। बाज़ार, बैंक और दफ्तरों में भी अंग्रेज़ी शब्दों का वर्चस्व दिखाई देता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि हिंदी का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक पहचान के लिए आवश्यक है।

आज राष्ट्रीय हिंदी दिवस है, इसलिए हिंदी पर बात करना आवश्यक हो जाता है। कहने को तो हम हिंदीभाषी हैं। लेकिन देखने में आया है कि आम बोलचाल में भी हिंदी भाषा इतनी विकृत कर दी गई है कि आज हम एक सामान्य सा वाक्य भी पूरा हिंदी में नहीं बोलते। आम बोलचाल में अंग्रेजी और उर्दू के शब्दों ने हिंदी के शब्दों की जगह ले ली है और ये ही प्रचलन में आ गए हैं। ऐसे में हिंदी अपने ही घर में परायी सी हो गई है।

स्कूली शिक्षा में भी अंग्रेजी का दबदबा

देश में स्कूली शिक्षा में अंग्रेजी और इसके शब्दों का ही दबदबा है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की बात तो अलग है, ङ्क्षहदी माध्यम वाले स्कूलों में भी ङ्क्षहदी को पढ़ाने और पढऩे का स्तर कमतर हो गया है। अंग्रेजी माध्यम में पढ़े बच्चे 12वीं करने के बाद भी हिंदी के शब्दों को ठीक से नहीं लिख पाते, यह विडंबना ही कही जाएगी।

हिंदीमें अंग्रेजी के शब्द

हम बाजार जाएं तो देखेंगे कि दुकानों, शोरूम, बैंक, संकेतक हमें हर जगह नजर आ जाएंगे। गौर करने वाली बात यह है कि यहां पर हिंदी भाषा में भी अंग्रेजी के ही शब्द दिखाई देंगे। जैसे कलेक्टरेट, कलेक्ट्री रोड, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इत्यादि। यानी कि लिपि में भी हिंदी पर अंग्रेजी ही भारी पड़ती दिखाई देती है। इतना ही नहीं उर्दू शब्द भी काफी प्रचलित हैं। जैसे अस्पताल, दरवाजा, रोशनदान, माफी, तकलीफ आदि। देश में हर वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व स्तर पर हिंदी भाषा अंग्रेजी, चीन की मंदारिन (चाइनीज) के बाद तीसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। इस भाषा को बोलने वालों की संख्या 70 करोड़ से भी अधिक है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदीभाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना, इसके महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है।

14 सितंबर को ही क्यों

हिंदी भाषा (देवनागरी लिपि) को भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। इसी के चलते प्रतिवर्ष इस दिन पर राष्ट्रीय ङ्क्षहदी दिवस को मनाया जाता है। इस दिन के अलावा प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस भी मनाया जाता है।

आज के युवाओं का यह मानना है कि हिंदी बोलना आधुनिकता से परे का कार्य है। पर क्या यह सही है? क्या हमारी संस्कृति और भाषा केवल एक शब्दावली भर है? ङ्क्षहदी में समाहित भावनाएं, वे संस्कार, और वे मूल्य, आज के युवाओं में लुप्त होते नजर आ रहे हैं। हमें यह समझना होगा की भाषा केवल बोलने कि कला नहीं, बल्कि वह संस्कृति और सभ्यता का दर्पण है। यदि हम अपनी भाषा को भूलते हैं, तो एक दिन हमारी संस्कृति का अस्तित्व भी संकट में आ जाएगा। युवा वर्ग को यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि वह ङ्क्षहदी को गर्व के साथ बोले, लिखे, और पढ़ें। स्कूल-कॉलेज में हिंदी साहित्य को अधिक से अधिक प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। फिल्म, नाटक, गीत, संगीत, मीडिया में हिंदी को प्राथमिकता दी जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी हिंदी को अपनी मातृभाषा के रूप में अपनाएं। आज हिंदी दिवस के पावन अवसर पर यह संदेश हम सबको गुंजन चाहिए कि..।हिंदी हमारी अस्मिता है, हमारी आत्मा की आवाज है। इसे बोले, अपनाएं, संजोये और सशक्त बनाएं। क्योंकि जब तक हिंदी जीवित रहेगी, हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा और हमारी राष्ट्रीयता भी जीवित रहेगी

।हर साल समाज, संस्थान और सरकार प्रशासन, साहित्य और रोजमर्रा की जिंदगी में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अभियान चलाते हैं। लाखों लोगों के लिए हिंदी सिर्फ बातचीत का एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश को जोड़ने वाला एक धागा है और इसकी 'विविधता में एकता' की पहचान है।

हिंदी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है

तारीख: राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन, 26 जनवरी 1949 को भारत की संविधान सभा ने एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को औपचारिक रूप से संघ की राजभाषा के रूप में अपनाया। यह निर्णय बाद में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 में शामिल किया गया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

Next Story