अंबेडकर पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 141 यूनिट रक्त संग्रह

अंबेडकर पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 141 यूनिट रक्त संग्रह
X

बिजौलियाँ(दीपक राठौर) बिजौलिया में डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महा परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को बिजौलिया स्थित मीणा छात्रावास भवन परिसर में पांचवां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। अंबेडकर विचार मंच की ओर से आयोजित इस शिविर में दोपहर तक एक सौ इकतालीस यूनिट रक्तदान किया गया।मंच के अध्यक्ष किशन कुमार खटीक ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। भीलवाड़ा ब्लड बैंक की मेडिकल टीम ने पूरे दिन रक्त संग्रह का काम संभाला।शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों, महिलाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर रक्तदान किया। आयोजन स्थल पर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।

Next Story