बंरूदनी चौराहे पर स्थित मुनि कुल ब्रह्मचर्याश्रम वेद संस्थान में 15 दिवसीय समारोह प्रारंभ

आकोला (रमेश चंद्र डाड) बरूंदनी चौराहे पर स्थित श्री मुनिकुल ब्रह्मचर्याश्रम वेद संस्थान में 15 दिवसीय अथर्ववेद के पुनश्चर्या पाठ्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह पाठ्यक्रम महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन द्वारा संचालित है। जिसे श्री मुनीकुल ब्रह्मचर्याश्रम वेद संस्थान बरून्दनी के संयोजन में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती का पूजन दीप प्रज्वलित कर चारों वेदों के मंगलाचरण के साथ हुई। प्रशिक्षण शिविर में वेद उपनिषद ब्राह्मण शास्त्र हिंदी अंग्रेजी साहित्य सामाजिक विज्ञान विज्ञान कंप्यूटर जैसे विषयों में शिक्षकों को गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। अथर्ववेद के प्रतिष्ठित विद्वान प्रोफेसर डॉक्टर श्री नारायण होश माने गुरुजी शिक्षकों को मार्गदर्शन देंगे। प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश बिहार उड़ीसा उत्तराखंड दिल्ली हरियाणा मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात समेत देश भर से 33 शिक्षक भाग ले रहे हैं। सभी के भोजन आवास आदि की व्यवस्था श्री मुनिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम वेद संस्थान में की गई है कार्यक्रम का संचालन श्री ईश्वरलाल शर्मा ने किया तथा आगंतुक शिक्षकों का स्वागत संस्था अध्यक्ष श्री मां राधेश्याम पंचोली जी एवं संस्था उपाध्यक्ष श्री वेणुगोपाल जी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था प्रबंधक श्री मुरलीधर पंचोली ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बृजमोहन शर्मा श्री मुनिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम वेद विद्यालय के प्राचार्य कैलाश चंद्र जोशी पाठशाला संयोजक श्री सुरेश तिवारी श्री नीलांबर त्रिपाठी श्री महेंद्र शर्मा श्री महेश कांत पंचोली श्री उमाकांत जोशी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।