16 अक्टूबर को होगा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण,स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे


भीलवाड़ा (हलचल)। शहर के पासल रोड पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण 16 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा शामिल होंगे और वे प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

नगर निगम के महापौर राकेश पाठक ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और सड़क सुधार कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

महापौर ने कहा कि यह प्रतिमा महाराणा प्रताप की वीरता, स्वाभिमान और त्याग का प्रतीक बनेगी। अनावरण समारोह में शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Next Story