सुरतरंग रिजनल मेगा फाइनल में 18 प्रतिभागी विजेता घोषित, 6 कलाकार राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे प्रतिभा

भीलवाड़ा |संगम कला ग्रुप दिल्ली द्वारा महान गायक मास्टर मदन की समृति में 41वी अखिल भारतीय सुगम संगीत प्रतियोगिता "सुरतरंग" का रिजनल मेगा फाइनल 17 फ़रवरी को रिलायंस मार्किट, चित्तौरगढ़ रोड, भीलवाड़ा में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता का संचालन नवीन जी रओ ने किया। संगम कला ग्रुप के रिजनल प्रेसिडेंट दीपक कसेरा ने बताया की प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग की दो फ़िल्मी व नॉन फ़िल्मी श्रेणी में आयोजित हुई जिसके 50 प्रतियोगियों में से 6 विजेता, 6 उपविजेता, 6 तृतीय स्थान को घोषित किया गया जिनके निर्णायक चेतैन्य शर्मा और रवि यादव थे। सभी 6 विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 21,22 फ़रवरी को दिल्ली के रेल म्यूजियम ऑडीटोरियम और कमानी ऑडिटोरियम में ग्रैंड जुरी हरिहरन , शहजाद अली के सामने 23 फरवरी को होने जा रही "सुरतरंग" अखिल भारतीय फाइनल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा से क्रेशा गुप्ता (7), हीरांश वर्मा (11), सुमित मंडप (17), आराध्या अमित सेन (12), मुस्कान मंसूरी (24) और सूरज सेन (28) भीलवाड़ा रीजन का प्रतिनिधित्व करेंगे । कार्यकर्म में ईशान शर्मा, सचिन शंकर, मीडिया पार्टनर भीलवाड़ा डायरीज से विवेक श्रोत्रिय, वेन्यू पार्टनर रिलायंस मार्किट से अंकुश , चैरिटी पार्टनर फीड भीलवाड़ा से उनके संस्थापक ध्रुव चौधरी और उनके साथ टीम के सदस्यीय विनीता शर्मा और पार्थ सोनी, फ़ूड पार्टनर जंबो फूड्स कार्यकर्म में मौजूद थे |
