नोहरा में 21 कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति, बेवाणों को दी गई विदाई

नोहरा में 21 कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति, बेवाणों को दी गई विदाई
X

सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती नोहरा (जित्यास) गांव में काली छाट के देवनारायण मंदिर प्रांगण में चल रहे 21 कुंडात्मक विशाल श्री विष्णु महायज्ञ की नवें दिन शनिवार को पूर्णाहुति हुई। ग्रामीणों ने बताया कि काली छाट के देवनारायण मंदिर पर 2 दिसंबर 2025 से अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में आयोजित इस नौ दिवसीय 21 कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत 27 मार्च शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुई थी। सह यज्ञाचार्य हरिशंकर दाधिच ने बताया कि नवें दिन शनिवार को प्रातः 8 बजे मंडप प्रवेश कर स्थापित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। यज्ञाचार्य पंडित धर्म नारायण वैदाचार्य के मंत्रोच्चार के साथ स्थापित देवी-देवताओं व चारभुजा नाथ की पूजा-अर्चना हुई और 21 हवन कुंडों में जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां लगाईं। दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई और उत्तर पूजन के बाद दोपहर 1:15 बजे महाआरती की गई। इसके बाद भंडारे में भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई। पूर्णाहुति के बाद नोहरा, जित्यास, गेगा का खेड़ा, पारोली, हाथीपुरा, कानावतों का खेड़ा व बोर्डियास गांवों से आये चारभुजानाथ के बेवाणों को विदाई दी गई।

Tags

Next Story