25 घंटे बाद तनु सेन का शव सोपुरा पुलिया के पास में मिला

बड़लियास(रोशन वैष्णव) बड़लियास के निकटवर्ती नाहरगढ़ गांव के पास से गुजर रही बनास नदी में कल दोपहर बाद थाना बीगोद नाहरगढ़ निवासी अंशु कंवर पिता भंवर सिंह उम्र 17 वर्ष व तनु पिता कैलाश सेन उम्र 18 वर्ष दोनों बनास नदी में मवेशियों को पानी पिलाने गई थी । जहां दोनों का पैर फिसल जाने से बनास नदी में गहरे पानी में चले जाने के चलते अंशु व तन्नु दोनों ही पानी में डूब गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालिकाओं की तलाशी की, जिसमें अंशु कंवर का शव कल ही मिल गया था वही अंशु कंवर के शव को बीगोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया पंचायत समिति सदस्य युवराज सिंह ने बताया कि आज 25 घंटे बाद तनु सेन का शव सोपुरा पुलिया के पास में मिला एसडीआरएफ टीम मांडलगढ़ व बड़लियास वह स्थानीय गोताखोरों की मदद से तनु सेन के शव को ढूंढ निकाला जिसका आज बड़लियास हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम होने के बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया पूरे गांव में कल से ही छाई हुई है शोक की लहर
