26 जनवरी को राजस्थान पुलिस मुख्यालय में सम्मान समारोह, भीलवाड़ा से जुड़े दो अधिकारी भी होंगे सम्मानित

जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय परिसर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा चयनित अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट और अति उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजीपी डिस्क तथा प्रशस्ति रोल प्रदान करेंगे। इस समारोह में भीलवाड़ा में अपनी सेवाएं दे चुके प्रदीप मोहन शर्मा और राजेंद्र दुष्यंत को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
महानिदेशक पुलिस कार्मिक एस परिमला की ओर से जारी आदेशों के अनुसार मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों को उनके सराहनीय और अनुकरणीय कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।
समारोह में राजस्थान पुलिस के कई वरिष्ठ और शीर्ष अधिकारियों को भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान मिलेगा। इनमें डीजीपी एसीबी गोविंद गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस सेंगाथिर, बिपिन कुमार पांडेय, आलोक कुमार वशिष्ठ, लता मनोज कुमार, महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार, नवज्योति गोगोई, विकास कुमार, अजयपाल लांबा, अंशुमन भौमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक और डॉ रवि शामिल हैं।
इसके अलावा उप महानिरीक्षक पुलिस स्तर के अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में उप महानिरीक्षक अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, मनोज कुमार, आनंद शर्मा, राजन दुष्यंत, शंकर दत्त शर्मा, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, डॉ दीपक यादव, हर्षवर्धन अग्रवाल, राजर्षि राज वर्मा, ज्येष्ठा मैत्रयी, मनस्वी चौधरी, सुनीता मीना और डॉ प्रीति शर्मा के नाम शामिल हैं।
समारोह को पुलिस अधिकारियों के मनोबल बढ़ाने और उत्कृष्ट सेवाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
भीलवाड़ा और आसपास की ऐसी ही पुलिस, प्रशासन और जनहित से जुड़ी हर बड़ी खबर से जुड़े रहने और समाचार भेजने के लिए जुड़े रहिए भीलवाड़ा हलचल के साथ।
