27वीं पदयात्रा सिंगोली श्याम की 17 मार्च मंगलवार को

भीलवाड़ा -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान सिंगोली श्याम के फूलडोल महोत्सव के उपलक्ष मंे भीलवाड़ा से पद यात्रा होगी।

संयोजक भंवरलाल लाठी ने बताया कि दिनांक 17.03.2026 मंगलवार को ठीक 3.15 बजे बड़े मंदिर भीलवाड़ा से प्रभु चारभुजा के भक्त माननीय ओमप्रकाश नराणीवाल (अध्यक्ष महेश शिक्षा सदन एवं पूर्व सभापति नगर परिषद् भीलवाड़ा) के द्वारा तिलक, माला पहनाकर यात्रा प्रस्थान करेगें।

जो हलेड़, दांथल, हासियास, गेंदलिया, जित्या, बड़लियास, छँवरा का बालाजी व बरूंदनी होती हुई दिनांक 19.03.2026 गुरूवार को प्रातः 11 बजे सिंगोली श्याम पहुंचेगी।

मंदिर में ध्वज की पूजा अर्चना कर मंदिर शिखर पर पहरायेगें। यह यात्रा आपसी भाईचारा, प्रेम की भावना व देश में खुशहाली के लिये निकाली जा रही है। यात्रा में भक्त पधारने की कृपा करें।

Next Story