बावलास में छाात्राओं को 33 साइकिलों का वितरण

X
By - मदन लाल वैष्णव |24 Jan 2026 1:55 PM IST
भीलवाड़ा (कैलाश चंद्र शर्मा)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावलास में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त 33 साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद्र धाकड़ एवं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह राणावत ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि साइकिल वितरण योजना से बालिकाओं की विद्यालय तक पहुंच सुगम होगी और उनकी नियमित उपस्थिति में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को बालिका शिक्षा के लिए उपयोगी बताते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
Tags
Next Story
