41 कांवड़ियो ने किया महादेव का महा जलाभिषेक

41 कांवड़ियो ने किया महादेव का महा जलाभिषेक
X

चांदरास प्राचीन स्थान खोखरेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। कोठारी नदी स्थित समेलिया से सुबह 9.15 बजें कांवड़िए रवाना हुए।सात किलोमीटर चलकर 2.15 बजें खोखरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।पंडित कैलाश चंद्र शर्मा के मुखारविंद से उच्चारित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कोठारी नदी स्थित समेलिया महादेव मंदिर से जल भर कर 41 कांवड़ों की विधिवत पुजा अर्चना कर41 कांवड़िए कांवड़ कंधे पर लेकर व 31 महिलाएं सिर पर कशल लेकर रवाना हो कर मोटरों का खेड़ा,सोजी का खेड़ा,शांकम्भरी माता मंदिर,नेडिया का भैरुजी,बस् स्टेशन स्थित मंशापुर्ण महादेव,बड़े मंदिर चारभुजानाथ,देवपुरान चारभुजानाथ मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर से होते हुए खोखरेश्वर महादेव पहुंच कर जलाभिषेक किया गया।रथ मे शिवजी झांकी आकर्षक का केन्द्र बनी।जगह-जगह पर कांवड़ियों का स्वागत सत्कार,रितु फल बांटे गए। महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों की शोभायात्रा निकाली गई।यात्रा में महिलाएं, पुरुष, नन्हे मुन्ने बच्चे डीजे की धुन पर नाचते झुकते हुए चल रहे थें।इस मोके पर ग्राम के सभी शिव भक्तों की मोजुदगी रहीं।

Tags

Next Story