42 वीं सब जूनियर जिला स्तरीय नेहरू हॉकी सुरास में कल

By - मदन लाल वैष्णव |19 Aug 2025 12:00 PM IST
सवाईपुर (सांवर वैष्णव) । क्षेत्र के बड़लियास कस्बे के निकटवर्ती सुरास गांव में 42वीं सब जूनियर (15 वर्ष) छात्र जिला स्तरीय नेहरू हॉकी दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कल 20 अगस्त, बुधवार से किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम उपाध्याय व शारीरिक शिक्षक हरगोविंद जीनगर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 से 21 अगस्त तक सुरास विद्यालय में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कल सुबह 8 बजे मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर खेल मैदान पर तैयारियां जोरों पर हैं।
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी और आपस में हॉकी के मैदान पर दमखम दिखाएंगी।
Tags
Next Story
