46 वृद्धो का किया सम्मान

X
भीलवाड़ा
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वाधान अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जनदिवस के अवसर पर अपना घर वृद्धाश्रम में 46 वृद्धो का सम्मान किया गया
समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एन के जैन, प्रमुख उद्योगपति विश्वनाथ सुरेखा,
सीए टी सी चौधरी, बनवारी लाल मुरारका, समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी द्वारा 75 वर्ष से अधिक उम्र के 46 महिला व पुरुष वृद्ध जनों का सम्मान किया गया सभी वृद्धो को श्रीमद् भागवत गीता की पुस्तक, सम्मान पत्र की तस्वीर, दुपट्टा,शोल, पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया एवं उनके जीवन के अनुभव को साझा किया, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धो का सम्मान कर उन्हें वृद्धाश्रम में भोजन कराया
Next Story
