नीम की छांव में दांव लगाते 5 जुआरी गिरफ्तार

नीम की छांव में दांव लगाते 5 जुआरी गिरफ्तार

भीलवाड़ा बीएचएन। महेशपुरम रोड पर नीम की छांव में ताश पत्तों पर दांव लगाते 5 जुआरियों को पुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर दांव पर लगी राशि जब्त की है।

पुर पुलिस ने बताया कि दीवान पीरु लाल ने बुधवार को मय जाब्ता महेशपुरम रोड़ क्षेत्र में दबिश दबिश दी। जहां नीम के पेड़ की छांव में ताश पत्तों पर दांव लगाते पांच जुआरी मिले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दांव पर लगे 14 हजार 850 रुपये भी जब्त किये हैं। दीवान पीरुलाल ने बताया कि पकड़े गये आरोपितों में संजय आचार्य, अब्दुल हमीद, देवेंद्र सिंह राव, दुर्गेश छीपा और पप्पू सांसी शामिल हैं।

Tags

Next Story