5000 का ईनामी तस्कर कन्हैयालाल गिरफ्तार

भीलवाड़ा (हलचल)। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ केलिए चलाए जा रहे अभियान के तहत माण्डल थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5000 रुपये के ईनामी अपराधी कन्हैयालाल सुथार को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
03 जनवरी 2024 को माण्डल थाना पुलिस ने रायसिंहपुरा पुलिया के पास नाकेबंदी के दौरान एक बिना नम्बरी अल्टो कार से 75.770 किलोग्राम डोडा-चूरा जब्त किया था। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो आरोपियों विनोद जाट और राजू जाट को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी कन्हैयालाल सुथार फरार होने में कामयाब रहा था।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था। IPS (प्रोबेशनर) आयुष श्रोत्रिय के नेतृत्व में गठित टीम और DST को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी जोधड़ास चौराहे पर मौजूद है। सूचना पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर डिटेन किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
