भीलवाड़ा में जयकार समाज की 61 प्रतिभाएं सम्मानित; विधायक कोठारी बोले- लक्ष्य बनाने से ही क्षमताओं का होता है सही उपयोग

भीलवाड़ा (हलचल)। अखिल राजस्थान जयकार समाज विकास संस्था के तत्वावधान में रविवार को पुनीत कॉलेज में पांचवां 'प्रतिभा सम्मान समारोह' हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में समाज के 61 मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
अच्छा मानव बनना ही जीवन की असली सफलता: विधायक कोठारी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हम लक्ष्य निर्धारित नहीं करते, तब तक अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग नहीं कर सकते। उन्होंने विद्यार्थियों को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलते हुए एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दी।
आर्थिक कमजोरी को मेहनत से हराएगा समाज
विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि जयकार समाज आर्थिक दृष्टि से भले ही संघर्ष कर रहा हो, लेकिन चिंतन और मनन में अग्रणी है। वहीं, पद्मश्री जानकीलाल भांड ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बालकों में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा पैदा होती है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरूलाल लखावत ने हर जिला मुख्यालय पर समाज के छात्रावास (भवन) की आवश्यकता पर बल दिया ताकि विद्यार्थी वहां रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
कुरीतियों को त्यागने और शिक्षा से जुड़ने का आह्वान
प्रदेश अध्यक्ष दुर्गालाल बारेठ ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से समाज की कुरीतियों को त्यागने का संकल्प दिलाया। जिला अध्यक्ष लादूलाल फोगा ने बताया कि संस्था शिक्षा के साथ-साथ रक्तदान जैसे सेवा कार्यों में भी अग्रणी है। प्रदेश महासचिव राजेंद्र कुमार बराला ने संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष दुर्गालाल चौधरी ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा।
इन 61 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
समारोह में आकाश गौड, पूनम राव, धनंजय पोरवाड, हितेश बराला, अनुराग भाण्ड, अवंतिका, रेणुका सांखला, ऋषिराज सांखला, तमन्ना राणा, भावना कुमारी, दिलीप कुमार, युवराज पोरवाड, तनीषा भांड, गायत्री भांड, अंकित बगड़वा, प्रफुल्ल राव, संजना भांड, दुर्गेश भांड, रीना कुमारी फोगा, विनीत भांड, मेहराम सांखला, करण चारण, आदित्य कुमार, काजल राव, करण हाथिका, जयश्री सिगदार, विशाल चारण, गौरव चारण, कविता राव, दर्शिल सगदार, पूनम धूलिया, खुशी खरेलवा, शिवानी गोगावत सहित कुल 61 विद्यार्थियों व खिलाड़ियों (जिज्ञासा राव, सुनीता सांखला, न्यासा बारेठ आदि) को मोमेंटो, बैग, प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम का सफल संचालन युवा प्रदेश संयोजक यशवंत चारण ने किया। इस दौरान जोधपुर अध्यक्ष रामनिवास गेगावत, राजसमंद अध्यक्ष राजूलाल जूटक, ब्यावर अध्यक्ष भैरूलाल बागड़वा सहित जगदीश प्रसाद डोगा, भेरूलाल रेवल, कैलाश कुमार बागड़वा, शंकरलाल चौधरी और समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाचार के लिए संपर्क: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)
ईमेल: [email protected]
विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)
सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
