बाणमाता शक्तिपीठ दानपात्र से निकले 6.71 लाख रुपए

बाणमाता शक्तिपीठ दानपात्र से निकले 6.71 लाख रुपए
X


आकोला (रमेश चंद्र डाड)। प्रसिद्ध बाणमाता शक्तिपीठ गोवटा बांध पर अमावस्या के पावन अवसर पर विकास संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में मंदिर के भावी विकास कार्यों और आगामी नवरात्र महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मंदिर परिसर में रखे दानपात्र को खोला गया, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक अर्पित की गई 6 लाख 71 हजार 063 रुपए की सहयोग राशि प्राप्त हुई। अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि इस राशि का उपयोग मंदिर के नवनिर्माण और विकास कार्यों में किया जाएगा।

बैठक में आगामी नवरात्र के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, पेयजल और दर्शन व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमरनाथ योगी, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ सहित संस्थान के सदस्यगण और अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags

Next Story